Tuesday, October 20th, 2026

हरियाणा के 14 जिलों में इंटरनेट सेवाएं अभी बंद ही रखेगी सरकार

सोनीपत
कृषि कानून के खिलाफ जारी आंदोलन के दौरान हिंसक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए हरियाणा  सरकार ने राज्य के कई जिलों में इंटरनेट पाबंदी  को जारी रखा है। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, हरियाणा के 14 जिलों में आज भी इंटरनेट बंद रहेगा। हालांकि, कुल 17 जिलों में से 3 में पाबंदी हटा ली गई हैं। सूबे के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर और सिरसा आदि जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया था।

तीन जिलों- रेवाड़ी, पलवल व यमुनानगर में इंटरनेट सेवाओं को बहाल किया गया है। इनके अलावा गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह व पंचकूला में इंटरनेट सेवाएं चल रही हैं। हालांकि, सोमवार को अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत व झज्जर में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इंटरनेट के संबंध में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। किसान आंदोलन के चलते प्रदेश में इंटरनेट पर पाबंदियां लगातार तीसरे दिन भी जारी रहेंगी। बता दिया जाए कि, झज्जर व सोनीपत में इंटरनेट सेवाएं 27 जनवरी से ही बंद हैं। 

इंटरनेट सेवाएं बंद होने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन होती है लेकिन इंटरनेट नहीं होने की वजह से यह प्रभावित हो रही है। बिजनेस पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। कई बड़ी कंपनियों के अलावा व्यापारियों को भी अपने रुटीन कार्यों के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अब उनकी समस्या बढ़ गई है। मोबाइल पर एसएमएस सुविधा तक नहीं है। हरियाणा: 17 जिलों में इंटरनेट पर लगी रोक बढ़ी, अब कल तक बंद रहेगी सर्विस गृह सचिव ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार की ओर से दूरसंचार अस्थायी सेवा निलंबन (लोक आपात या लोक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बीएसएनएल (हरियाणा अधिकार क्षेत्र) सहित हरियाणा की सभी टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों को इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

 

#इंटरनेट सेवाएं

Source : Agency

पाठको की राय